मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से आक्रोशित छात्राओं ने किया सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया

गिरिडीह । सदर क्षेत्र के पूर्णानगर की 70 से अधिक छात्राओं को इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड नहीं मिलने से आक्रोशित छात्राओं और उनके परिजनों ने सोमवार को गिरिडीह - धनबाद रोड जाम कर जैक बोर्ड के साथ प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्राओं को रोड जाम में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिला। स्थानीय लोग भी छात्राओं के साथ रोड जाम कर बीच रोड में भी बैठ गए। एक घंटे से अधिक देर तक सड़क जाम लगा रहा , नारेबाजी होती रही।

इस दौरान सदर एसडीएम विशालदीप खलखो और डीएसई अरविंद कुमार सहित पुलिस अधिकारी छात्राओं और स्थानीय लोगों के साथ परिजनों से वार्ता के लिए पहुंचे। छात्राओं ने भी पूरी बात एसडीएम और डीएसई को सुनाया। लोगों ने कहा की मंगलवार से परीक्षा शुरू होना है और अब तक उन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। जबकि स्कूल प्रबंधन पहले से उन्हें भरोसा दिलाता रहा है कि एडमिट कार्ड जल्दी मिलेगा। लेकिन अब जब मंगलवार को परीक्षा होना है तो 70 छात्राओं को एमडमिट कार्ड नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर छात्राओं की परेशानी सुनकर एसडीएम ने माना की स्कूल प्रबंधन के साथ उच्च स्तर पर लापरवाही हुई है। एसडीएम ने डीसी स्तर पर वार्ता कर समस्या दूर कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद सड़क जाम हटाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर