मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सभी स्कूलों में छुट्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन19 बार पढ़ा गया
अमृतसर में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सभी स्कूलों में छुट्टी

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यहां एक के बाद एक 15 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और शहर के सभी स्कूलों में छुट्टी करके विद्यार्थियों को सुरक्षित तरीके से घर भेज दिया गया है। स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मेल के जरिए मिली है।पुलिस अभी जांच कर रही है और इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह एक स्कूल को मेल मिली,जिसमें 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद संबंधित प्रिंसीपल ने दूसरे स्कूल को फोन किया तो उन्हें भी ऐसी ही एक मेल मिली हुई थी।इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के परामर्श पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी। इसके बाद पुलिस टीमों ने जांच शुरू की।अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ है। प्रत्येक स्कूल में एक गजटेड अधिकारी तैनात किया गया है और एंटी-सबोटाज जांच चल रही है। इससे पहले भी ऐसे मामलों में कुछ विद्यार्थी शरारत करते हुए पकड़े गए थे। घबराने की कोई जरूरत नहीं। पुलिस मुस्तैद है और पूरी तरह सतर्क है।अमृतसर के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों को ये धमकी भरा ईमेल मिला है। सभी स्कूलों में पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। साइबर पुलिस ईमेल के आईपी एड्रेस की जांच कर रही है। पैनिक की जरूरत नहीं। अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि ऐसे शैतानी काम करने वालों पर पंजाब सरकार की पूरी नजर है। किसी को भी प्रदेश की कानून-व्यवस्था खराब कर ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर