मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:46 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर : वल्टोहा सरपंच हत्याकांड मामले में एक शूटर की एनकाउंटर में मौत, एक पुलिसकर्मी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन100 बार पढ़ा गया
अमृतसर : वल्टोहा सरपंच हत्याकांड मामले में एक शूटर की एनकाउंटर में मौत, एक पुलिसकर्मी घायल

अमृतसर। अमृतसर के वल्टोहा सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी शूटर का एनकाउंटर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर के जेठूवाल नहर के पास शूटर गूंगा को हथियार की बरामदगी के लिए लाया गया था। इस दौरान गूंगा पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर दी।

एनकाउंटर के समय शूटर द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। घायल पुलिसकर्मी को अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एनकाउंटर के दौरान पुलिस की गोली लगने से शूटर सुखराज सिंह गूंगा की मौत हो गई।

इसके पहले 12 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें पंजाब लाया गया था और हथियार की बरामदगी और अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए रिमांड पर लिया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी सुखराज सिंह और कर्मवीर के रूप में हुई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने यह हत्या किसी निजी रंजिश में नहीं, बल्कि विदेश में बैठे अपने आका और कुख्यात अपराधी प्रभ दासुवाल के इशारे पर की थी।

यह वारदात 4 जनवरी को हुई थी, जब तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर के वेरका स्थित मैरी गोल्ड मैरिज पैलेस पहुंचे थे।

समारोह के दौरान दो युवक उनके पास आए और बेहद करीब से उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सरपंच मौके पर ही गिर पड़े। अचानक हुई इस वारदात से मैरिज पैलेस में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

घायल अवस्था में सरपंच को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और लोगों में भारी रोष देखने को मिला था। सरपंच की हत्या को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया था और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर