मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:56 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर गगनदीप सुसाइड केस: परिवार ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, पूर्व मंत्री भुल्लर को गिरफ्तार करने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन31 बार पढ़ा गया
अमृतसर गगनदीप सुसाइड केस: परिवार ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, पूर्व मंत्री भुल्लर को गिरफ्तार करने की मांग

अमृतसर। पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (पीडब्ल्यूसी) के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के बाद परिवार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम सड़कों पर उतरेंगे और अपनी भी कुर्बानी देंगे।

पीडब्ल्यूसी गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर पर उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप हैं। गगनदीप ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उन्होंने पूर्व मंत्री का नाम लिया। परिवार ने पंजाब के लोगों से अपील की है कि इस दुख में वे हमारे पीड़ित परिवार के साथ आकर खड़े हों और अपना सहयोग दें।

गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी ने सोमवार को कहा कि 21 मार्च को उनकी मौत हुई थी, लेकिन आज 23 तारीख हो चुकी है, लेकिन इस मामले में कुछ नहीं हुआ है।

हमारी मांग थी कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर कुछ नहीं हुआ तो हम अपने बच्चों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेंगे। हम लोग भी अपनी कुर्बानी देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पंजाब सरकार हमारी बात नहीं सुनती है तो हम सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

गगनदीप एक रिश्तेदार ने कहा, "गगनदीप सिंह रंधावा यह बोलकर गया कि मेरे बलि हो रही है, लेकिन यह व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। आज ये गगनदीप सिंह रंधावा के साथ हुआ है, अगर सरकार ने गलत लोगों को नहीं रोका तो कल किसी और के साथ भी हो सकता है। सरकार से विनती है कि इस मामले को ज्यादा लंबा नहीं खींचा जाए।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए।

गगनदीप सिंह रंधावा की बेटी ने कहा, "वे (आरोपी पक्ष) कहते हैं कि आरोप बेबुनियाद हैं।

इसमें कोई सबूत नहीं है। लेकिन मेरे पापा की मौत के मामले में पुख्ता सबूत हैं। उन्हें ऑफिशियल नंबर से 10 बार कॉल आई थी। इसकी टेक्निकल और फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए, जिससे सारी चीजें सामने आ जाएंगी। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन्हें जमानत भी नहीं मिलनी चाहिए।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर