मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

20 तक बंद रहेंगे पटना के सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने 16 जनवरी तक जिले के सबी सरकारी और निजी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षा के संचालन पर रोक लगया दिया था। अब पटना डीएम की तरफ से इसको लेकर नया आदेश जारी किया गया। डीएम के नए आदेश के मुताबिक, अब आगामी 20 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले पटना जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया था लेकिन बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को आगामी 20 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। जिला प्रशासन ने वर्ग 9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पहले के आदेश के अनुरूप सुबह 09.00 से दोपहर 03.30 बजे के बीच सावधानी के साथ संचालित करने का आदेश दिया है। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा। यह आदेश 16 से 20 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान अभी भी जारी है। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। ऐसे में दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-144 के तहत पटना जिला के सभी निजी और सरकारी स्कूलों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर लगाए गए प्रतिबंध को 20 जनवरी तक बढ़ाया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर