मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 · रात 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी समयबद्धता के साथ करें चुनाव की तैयारी : के. रवि कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

रांची। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने धुर्वा से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ उनके संबंधित जिलों में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि वे स्वयं अपने-अपने जिले में बूथ स्तरीय मतदाता जागरूकता समूहों एवं उनसे संबंधित बीएलओ के साथ निकट समन्वयन के लिए प्रखंड स्तर के किसी पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंप कर दिन-प्रतिदिन मतदाताओं की जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की मानीटरिंग करें। इससे 85 से अधिक आयु वाले मतदाताओं, दिव्यांगजनों, मतदान केन्द्रों तक पहुंच पाने में अक्षम मतदाताओं को चिन्हित कर उनके मताधिकार के प्रयोग को सुगम बनाने के लिए पहले से तैयारी रखा जाना आसान रहेगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ऐसे मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए वाहन की व्यवस्था समय पूर्व किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों के लिए मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध रखी जानी हैं। अतः हरेक जिले में हरेक स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का स्पष्ट भौतिक आकलन कर लें, ताकि समय पर उनका सम्यक उपयोग हो सके। विशेष रूप से उपलब्ध एवं चलायमान एंबुलेंस को उपयोग के लिए तैयार रखे जाने की जरूरत पर उन्होंने बल दिया।

उन्होंने मतदान केन्द्रों पर सुगम मतदान की सुविधा हेतु लगाए जाने वाले स्वयंसेवकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड के प्रभारियों के साथ बैठक कर चयनित स्वयंसेवकों के नाम को अंतिम स्वरूप देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सभी मतदान केन्द्र जागरूकता समूह को सक्रिय किया जाए, ताकि मतदान में सुगमता आ सके। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता समूहों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों एवं गैर राजनैतिक नागरिक समूहों के साथ बैठक कर मतदाताओं की जागरूकता हेतु जरूरी प्रयास किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों के कैंपस एंबेसडर के साथ बैठक कर युवा मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक करने के लिए जरूरी प्रयास करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन करते हुए निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन संचालन के लिए आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में किसी प्रकार व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ें। उन्होंने सभी जिलों के संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एप एवं पोर्टल पर रियल टाइम एंट्री का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में पोस्टल बैलेट, वाहन प्रबंधन, मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, निर्वाचन के लिए कार्मिकों का प्रबंधन आदि विषयों पर निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप कार्य निष्पादन का निर्देश दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर