मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:29 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के निकाय और पंचायत चुनाव में उतरेगी AIMIM, ओवैसी ने दी हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान के निकाय और पंचायत चुनाव में उतरेगी AIMIM, ओवैसी ने दी हरी झंडी

जयपुर। सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने राजस्थान के आगामी पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने का ऐलान किया है। पहली बार पार्टी राज्य में आधिकारिक और समर्थित उम्मीदवार उतारकर स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है।

एआईएमआईएम राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष जमील खान ने हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात कर प्रदेश के राजनीतिक हालात और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में ओवैसी ने राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

इसके बाद रविवार को प्रदेशाध्यक्ष जमील खान की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।

जमील खान ने कहा कि पार्टी स्थानीय मुद्दों, जनता के अधिकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए चुनाव मैदान में उतरेगी और संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट आरिफ मोहम्मद ने बताया कि प्रदेशभर में जल्द ही व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत जिला और वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा स्थानीय स्तर पर सक्रिय और मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया जाएगा।

एआईएमआईएम के इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मुस्लिम बहुल और अल्पसंख्यक प्रभाव वाले क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता से स्थानीय चुनावों में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे क्षेत्रों में एआईएमआईएम की मौजूदगी कांग्रेस और भाजपा दोनों के चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर