मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 10:22 · नई दिल्ली संस्करण

एडीजीपी ने बद्रीनाथ-मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की परखी तैयारियां, बोले- मतदान से मतगणना तक पुलिस अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

देहरादून, । अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था व राज्य

पुलिस नोडल अधिकारी निर्वाचन उत्तराखंड एपी अंशुमान ने जनपद चमोली की

04-बद्रीनाथ व हरिद्वार की 33-मंगलौर विधानसभा उपचुनाव सकुशल संपन्न कराने

को लेकर शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारी

चमोली व हरिद्वार के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की।

जनपद प्रभारी

चमोली एवं हरिद्वार से निर्वाचन के लिए मतदान एवं मतगणना की तैयारियों के

संबंध में चर्चा की। इन दोनों जनपद प्रभारियों ने उप चुनाव के लिए पुलिस बल

की ब्रीफिंग, पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान के संबंध में जानकारी दी और

बताया कि उप चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन किया जा

रहा है। इस संबंध में एडीजीपी ने उप चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए

आवश्यकतानुसार पुलिस बल की नियुक्ति के साथ आवश्यक निर्देश दिए।

चुनाव

के दृष्टिगत गश्त-चेकिंग लगातार की जाए। साथ ही बाॅर्डर क्षेत्र में सतर्क

दृष्टि रखते हुए समन्वय रखा जाए। शैडो एरिया में पड़ने वाले पोलिंग

स्टेशनों पर संचार की सुचारू व्यवस्था की जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में

कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। निर्वाचन के दौरान अपराध एवं कानून व्यवस्था

नियंत्रण में रखा जाए। किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल वैधानिक

कार्यवाही की जाए। सीमावर्ती जनपदों व राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ

मतदान दिवस के लिए समन्वय रखा जाए। अभिसूचना तंत्र को सतर्क करते हुए सोशल

मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा अफवाहों एवं

कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाए।

चुनाव में लगे पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल एवं अन्य सहायक बलों के लिए समय

से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था

राजपत्रित अधिकारी की निगरानी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के

अनुरूप सुनिश्चित की जाए।

एडीजीपी ने बताया कि बद्रीनाथ विधानसभा

उप चुनाव में कुल 203 मतदान केंद्र एवं 210 मतदेय स्थल स्थापित हैं। इसमें

से 26 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। इनकी निगरानी के

लिए एफएसटी की छह तथा एसएसटी की आठ टीमें गठित की गई हैं। वहीं मंगलौर

विधानसभा उप चुनाव के लिए कुल 64 मतदान केंद्र एवं 132 मतदेय स्थल स्थापित

हैं। इसमें से 45 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। इनकी

निगरानी के लिए एफएसटी की तीन तथा एसएसटी की चार टीमें गठित की गई हैं।

सेक्टर, जोन और सुपर जोन में बांटे गए निर्वाचन क्षेत्र, अब तक 3823 लाइसेंसी शस्त्र बरामद

जनपद

चमोली को 53 सेक्टर, आठ जोन तथा दो सुपर जोन एवं जनपद हरिद्वार को 14

सेक्टर, तीन जोन तथा एक सुपर जोन में बांटा गया है। दोनों जनपदों में

जनपदीय पुलिस बल के अतिरिक्त पीएसी, होमगार्ड तथा दो-दो कंपनी केंद्रीय

अर्द्धसैनिक बल उपलब्ध कराई गई है। जनपद चमोली के कुल 2480 लाइसेंसी शस्त्र

में से 2382 लाइसेंसी शस्त्र जमा किए गए हैं। जनपद हरिद्वार के कुल 1536

लाईसेंसी शस्त्र में से 1441 लाईसेंसी शस्त्र जमा किए गए हैं। निरोधात्मक

कार्यवाही के अंतर्गत चमोली में कुल 39 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें कुल

120 असामाजिक तत्वों का चालान कर 63 व्यक्तियों को पाबंद किया गया है। वहीं

हरिद्वार में कुल 268 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें कुल 3117 असामाजिक

तत्वों का चालान कर 2879 व्यक्तियों को पाबंद किया गया है।

अवैध

सामग्री बरामदगी के अंतर्गत चमोली में 342 लीटर अवैध शराब कुल कीमत 3.24

लाख एवं .851 किग्रा मादक पदार्थ, कीमत 1.7 लाख बरामद की गई। जनपद हरिद्वार

में 331 लीटर अवैध शराब कुल कीमत 1.21 लाख एवं .0279 किग्रा मादक पदार्थ

कीमत 8.37 लाख बरामद की गई। इसके अलावा हरिद्वार में एफएसटी, एसएसटी एवं

पुलिस ने संयुक्त रूप से अब तक कुल 13.45 लाख अवैध कैश की बरामदगी की है।

बैठक

में पुलिस महानिरिक्षक अभिसूचना कृष्ण कुमार वीके, पुलिस उप महानिरीक्षक

अपराध एवं कानून व्यवस्था पी. रेणुका देवी, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना तृप्ति

भट्ट आदि थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर