मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:49 · नई दिल्ली संस्करण

Ram Navami पर बिहार में हादसा, गंगा नदी में डूबने से तीन की मौत, CM नीतीश ने जताया शोक, परिजनों को 4 लाख मुआवजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

Patna News: मामला मोकामा के मेकरा का है. इस क्षेत्र में गंगा नदी में डूबने से मौत के बाद आफरी-तफरी का माहौल हो गया. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा में गंगा नदी में तीन लोगों के डूबने से हुई मौत की घटना पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने इस घटना को दुखद बताया है. मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की. वहीं, मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

पांच दोस्त गंगा नदी में स्नान करने गए थे

पटना के मोकामा प्रखंड के मेकरा गांव में पांच दोस्त गंगा नदी में स्नान करने गए थे. इस दौरान बड़ा हादसा हो गया. गंगा स्नान करने गए पांच दोस्त डूब गए लेकिन इस हादसे में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवकों को बचा लिया गया. इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों के सहयोग से दो युवकों को बचा लिया गया.

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गंगा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई. तीनों युवकों की पहचान श्याम कुमार, शिवम कुमार और आयुष कुमार के रूप में की गई है. तीनों का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं, इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रामनवमी के मौके पर जुटी थी भीड़

बताया जा रहा है कि रामनवमी को लेकर कई लोग मेकर में गंगा स्नान करने गए थे. इस दौरान पांचों युवक भी गंगा स्नान को गए थे. इस दौरान उन्हें गंगा नदी की गहराई का अहसास नहीं रहने के कारण पांचों दोस्त डूबने लगे. हालांकि वहां रामनवमी पर जुटी लोगों की भीड़ ने तुरंत दो युवकों को बचा लिया.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर