मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

आमजन की सक्रिय भागीदारी भ्रष्टाचार के उन्मूलन में महत्वपूर्ण है: पुलिस महानिदेशक एसीबी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

जयपुर,। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान प्रदेश में भ्रष्टाचार

के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसी संदर्भ

में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरडा ने पहले

से स्थापित एसीबी हेल्पलाइन नम्बर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 9413502834 पर

ज्यादा से ज्यादा कॉल एवं मैसेज करने की आमजन से अपील की है। हेल्पलाइन

नंबर एवं व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से नागरिक चौबीस घंटे भ्रष्टाचार

संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

पुलिस महानिदेशक एसीबी डॉ.रवि

प्रकाश मेहरडा ने राजस्थान के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वह इन

नंबरों का अधिकतम उपयोग करें और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय

भूमिका निभाएं। इन नंबरों पर की गई सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता

हैं। साथ ही परिवादी की गोपनीयता बनाए रखते हुए तुरंत उचित कार्रवाई की

जाती हैं। उन्होने बताया कि नागरिक इन नंबरों पर संपर्क करके रिश्वत की

मांग सम्बन्धी,पद का दुरुपयोग व आय से अधिक संपत्ति संबंधी गतिविधियों की

शिकायत कर सकते हैं।

एसीबी महानिदेशक मेहरडा ने कहा की आमजन की

सक्रिय भागीदारी भ्रष्टाचार के उन्मूलन में महत्वपूर्ण है। आपकी शिकायतें

सीधे तौर पर राजस्थान को एक पारदर्शी और न्यायपूर्ण राज्य बनाने में मदद

करेंगी।

महानिदेशक एसीबी ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि वह

भ्रष्टाचार की घटनाओं की पहचान करें और भ्रष्ट आचरण करने वालों के खिलाफ

कार्रवाई कराने के लिए हमारे हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर का व्यापक रूप से

उपयोग करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर