मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियरः घर-घर से बुलाकर बनाए गए सहरिया लोगों के आधारकार्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

- पुलिस थानों में सत्कार से हुए गदगद, कलेक्टर ने लिया शिविरों का जायजा

ग्वालियर,

27 फरवरी । सामान्यत: पुलिस थाने में आम आदमी का आना-जाना कम ही

रहता है। कोई व्यक्ति पुलिस थाने में तभी पहुँचता है जब किसी के द्वारा

सताए जाने पर उसे एफआईआर दर्ज करानी हो या फिर किसी आरोपी को पुलिस पकड़कर

लाई हो, लेकिन मंगलवार को ग्वालियर जिले के पुलिस थाना घाटीगाँव, पनिहार,

आरोन, भँवरपुरा, मोहना व तिघरा में अलग ही नजारा था। इन थानों में बड़ी

संख्या में पहुँच रहे सहरिया जनजाति के लोगों को सम्मानपूर्वक बिठाकर

स्वल्पाहार कराया जा रहा था। साथ ही उनके आधारकार्ड भी बनवाए जा रहे थे।

शेष सहरिया लोगों के आधाकार्ड बनाने के लिये घर-घर दस्तक देकर और वाहनों

में बिठाकर पुलिस थानों में लगे शिविरों में बुलाया गया था।

फरियादी

व अपराधियों से अलग पुलिस का यह सेवाभावी चेहरा देखकर सहरिया समुदाय के

लोग आश्चर्यचकित होने के साथ-साथ खुशी से सराबोर थे। जिले के सहरिया जनजाति

बहुल क्षेत्र के इन पुलिस थानों में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की पहल पर

पीएम जनमन अभियान (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान) के तहत

मंगलवार को आधार पंजीयन शिविर लगाए गए। इन शिविरों में सहरिया समुदाय के

लोगों को उनके गाँव से थाने तक आने-जाने के लिये वाहन व्यवस्था भी जिला

प्रशासन व पुलिस द्वारा की गई। साथ ही शिविर में पहुँचे सहरिया जनजाति

समुदाय के लोगों के स्वल्पाहार का इंतजाम भी जिला प्रशासन ने किया था।

कलेक्टर

ने घाटीगाँव पुलिस थाना में पहुँचकर आधार पंजीयन कार्य का जायजा लिया। साथ

ही आधारकार्ड बनवाने आए लोगों से संवाद कर उनकी कठिनाईयाँ व समस्यायें

सुनीं। घाटीगाँव थाने में कलेक्टर की मौजूदगी में लगभग दो दर्जन लोगों के

आधारकार्ड बनवाए गए। इसी तरह अन्य पुलिस थानों में खासतौर पर सहरिया जनजाति

के लोगों के आधारकार्ड बनाने का काम किया गया। घाटीगाँव पुलिस थाने के

शिविर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम घाटीगाँव इशरार खान, मुख्य कार्यपालन

अधिकारी जनपद पंचायत घाटीगाँव व थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी

मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर