मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 8:13 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : केंद्रीय वित्त आयोग का छत्तीसगढ़ राज्य भ्रमण 11 जुलाई से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

रायपुर

,। 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के प्रतिनिधि मंडल का

छत्तीसगढ़ राज्य में तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया

के नेतृत्व में 11 से 13 जुलाई तक तय हुआ है। आयोग में 12 सदस्यीय दल

अंतर्गत अध्यक्ष के अतिरिक्त 04 सदस्य-अजय नारायण झा, एनी जॉर्ज मैथ्यूज,

मनोज कुमार पांडा, डॉ. सौम्य कांति घोष तथा आयोग के सचिव रित्विक रंजनम

पांडेय, संयुक्त सचिव कमल कुमार मिश्रा , संयुक्त संचालक राघवेंद्र सिंह

एवं अन्य अधिकारीगण शामिल होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री

विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों की उपस्थिति में राज्य के

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा आयोग के समक्ष राज्य के आर्थिक, वित्तीय,

अधोसंरचना विकास तथा राज्य की विशिष्ट आवश्यकताओं से संबंधित विषयों पर

प्रस्तुतिकरण व ज्ञान प्रस्तुत किया जायेगा।

प्रस्तुतिकरण में

मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के गठन उपरांत से उत्पन्न प्रभाव की स्थिति

से आयोग को अवगत कराते हुए आने वाले वर्षों में राज्य की वित्तीय

आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की जायेगी। इसके अतिरिक्त राज्य के विभिन्न

विभागों द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए विशिष्ट अनुदान संबंधी मांग

पत्र भी आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

16वें केंद्रीय वित्त

आयोग द्वारा वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए अनुशंसाएं केंद्र

सरकार को अक्टूबर 2025 तक रिपोर्ट के माध्यम से उपलब्ध करायी जाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर