मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 · रात 9:26 · नई दिल्ली संस्करण

चाईबासा पुलिस के समक्ष एक नाबालिग समेत 15 भाकपा माओवादी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चाईबासा पुलिस के समक्ष एक नाबालिग समेत 15 भाकपा माओवादी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

रांची: पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) पुलिस को लोकसभा चुनाव के पूर्व बड़ी सफलता मिली है। एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी और मिसिर बेसरा के शोषण से परेशान एक नाबालिग समेत 15 प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया। गुरुवार को चाईबासा पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सभी नक्सलियों ने डीआईजी मनोज रतन चौथे, डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी आशुतोष शेखर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले 14 नक्सलियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ चाईबासा जिले के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। जिन 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है उनमें प्रधान कोड़ा जिसपर आठ मामले दर्ज हैं वहीं चंद्रोमोहन पर सात मामला, पगला गोप पर पांच मामला,विजय बोयपाई पर चार मामला,गंगा राम पूर्ति पर तीन मामला,बोयो कोड़ा पर दो मामला,जोगेन कोड़ा पर दो मामला,पेलोंग कोड़ा पर भी दो मामला,रामजा पूर्ति पर दो मामला,सोहन सिंह पर एक मामला ,सुशील डोरेन चंपिया पर एक मामला दर्ज है। वहीं सोनू चंपिया,मनी चंपिया, मोगा चंपिया और एक नाबालिग नक्सली पर मामला दर्ज की जानकारी नही दी गई है। आपको बता दें कि 2022 से अबतक कुल 161 नक्सलियों को गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 2022 और 2023 में कुल 11 नक्सलियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। इनके पास से भारी मात्रा में कुल 375 विस्फोटक, हथियार, कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किये गये थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर