मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 3:11 · नई दिल्ली संस्करण

विषय

#SupremeCourt

SupremeCourt से जुड़ी हर ताज़ा ख़बर, एक जगह।

15 ख़बरें

राजनीति

सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी पर झुके संजय राउत, 'एक बार नहीं 10 बार माफी मांगता हूं...'

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगने पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट को लगता है कि याचिकाकर्ता के तौर पर उन्होंने कोई अनुचित बयान दिया है तो माफी मांगने में कोई बुराई नहीं है। SIR में 12-13 करोड़ नाम कटने और पार्टी-चिन्ह मामले में सुनवाई के दौरान उनकी टिप्पणी पर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। राउत बोले, एक बार नहीं दस बार माफी मांगता हूं, कोर्ट का अवमान मेरा मकसद नहीं था।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले INDIA ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार

CJI जस्टिस सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक नेताओं से मिलने का अनुरोध ठुकरा दिया है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को 'वोट चोरी', SIR प्रक्रिया और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था।CJI ने जवाब में कहा कि ये मुद्दे पहले से अदालत में विचाराधीन (sub judice) हैं और सुप्रीम कोर्ट प्रशासनिक स्तर पर किसी राजनीतिक दल से नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं, याचिका दायर करें तो मंगलवार को सुनवाई होगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

दिल्ली

13 करोड़ वोटर नाम हटाने का आरोप, फिर भी बचे CEC ज्ञानेश, SC ने कहा- उम्मीद है संस्थाएं...

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग खारिज कर दी। CJI सूर्यकांत की बेंच ने कहा- अंतरिम राहत नहीं दे सकते। याचिका में आरोप था कि SIR के 14 फैसले बिना दो अन्य आयुक्तों की सहमति के लिए। कोर्ट ने कहा- उम्मीद है संवैधानिक संस्थाएं आपसी विश्वास से काम करेंगी, मतभेद होना स्वाभाविक है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क9

दिल्ली एनसीआर

Delhi में रेप केस पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- निर्भया कांड से कुछ नहीं सीखा, अब जवाबदेही तय करो

दिल्ली-NCR में बढ़ते रेप केस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया। जस्टिस पारदीवाला की बेंच बोली - ऐसा एक्शन लो कि अपराधियों में खौफ रहे। कहा, पार्क, बस, सड़क हाई-रिस्क जोन नहीं बन सकते। आस्था कुंज पार्क गैंगरेप और 47KM चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी जैसी घटनाएं निर्भया कांड की याद दिलाती हैं, ये पुलिस-प्रशासन की नाकामी है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

बड़ी ख़बर

फ्रीज है TMC का नाम-निशान: SC ने EC से कहा- 4 हफ्ते में दलीलें पूरी, फिर 3 महीने में अंतिम फैसला

TMC के नाम और 'जोड़ा घास-फूल' निशान विवाद पर SC ने EC को डेडलाइन दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने कहा, दोनों गुट 4 हफ्ते में दलीलें पूरी करें, फिर EC 3 महीने में अंतिम फैसला ले। ममता बनाम ऋतब्रत गुट में बंटी TMC का नाम-निशान 17 सितंबर से फ्रीज है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क48

ई-पेपर