मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:19 · नई दिल्ली संस्करण

विषय

#IndianRailways

IndianRailways से जुड़ी हर ताज़ा ख़बर, एक जगह।

14 ख़बरें

स्पेशल

रेलवे का VIP Rule! 2 महीने नहीं, 1 साल पहले मिलेगी कन्फर्म टिकट, इस कोटे वालों को मिलती है स्पेशल पावर

आम भारतीय यात्री ट्रेन टिकट सिर्फ 60 दिन पहले बुक कर सकते हैं, लेकिन विदेशी पर्यटक और NRI 365 दिन पहले भी बुक कर सकते हैं। भारतीय रेलवे की Foreign Tourist Quota (FTQ) के तहत विदेशी पासपोर्ट धारकों को AC क्लास में 1 साल पहले बुकिंग की सुविधा मिलती है। जनरल कोटे में सीटें जल्दी फुल हो जाती हैं, इसलिए ये अलग कोटा रखा गया है। इसकी कीमत सामान्य किराए से 1.5 गुना ज्यादा होती है और बुकिंग IRCTC पर 'Foreign Tourist' कोटा से होती है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

स्पेशल

ट्रेन टिकट बुक करते समय भूलकर भी न करें ये गलती, 45 पैसे में बचा सकते हैं परिवार

IRCTC से ऑनलाइन टिकट बुक करते समय 45 पैसे का यात्रा बीमा विकल्प मिलता है। कई यात्री इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी रकम 10 लाख तक की सुरक्षा देती है। दुर्घटना में मौत या स्थायी पूर्ण दिव्यांगता पर 10 लाख, आंशिक दिव्यांगता पर 7.5 लाख और अस्पताल खर्च के लिए 2 लाख तक का कवर मिलता है। यह बीमा केवल IRCTC से बुक कंफर्म/आरएसी टिकट पर मान्य है। अगली बार टिकट बुक करते समय इसे Yes करना न भूलें।

राष्ट्रीय सागर डेस्क18

स्पेशल

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, बोनस का ऐलान, मोदी कैबिनेट ने 78 दिन के PLB को दी मंजूरी

भारतीय रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा मिला है। मोदी कैबिनेट ने 14 अक्टूबर की बैठक में 78 दिन के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 11,40,770 नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों को 2,009.61 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। हर पात्र कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये मिलेगा। ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, गार्ड, स्टेशन मास्टर समेत सभी ग्रुप C स्टाफ को दुर्गा पूजा से पहले यह राशि खाते में भेजी जाएगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क14

देश

रेलवे का बड़ा बदलाव! AC कोच में पुराने कंबल बंद, अब मिलेगी फ्लाइट जैसी प्रीमियम चादर, जानिए किस ट्रेन में?

भारतीय रेलवे ने 11 अक्टूबर 2026 से बड़ी सौगात दी है। अब प्रीमियम ट्रेनों में पुराने भारी कंबलों की जगह एक्सक्लूसिव प्रीमियम फ्लोरल कमफर्टर दिए जा रहे हैं। नई दिल्ली-मुंबई राजधानी, हावड़ा राजधानी, तेजस और वंदे भारत स्लीपर सहित 20 ट्रेनों में शुरुआत हुई है। ये कमफर्टर हल्के, सॉफ्ट, रोज धुले हुए और सील पैक में मिलेंगे। हाइजीन की शिकायतों के बाद रेलवे का यह फैसला यात्रियों को 5-स्टार होटल जैसा अनुभव देगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क70

स्पेशल

लंबी दूरी की ट्रेनों में अब नहीं होगी गंदगी, रेलवे ने 11 ट्रेनों के लिए बनाया सख्त प्लान

लंबी दूरी के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी पहल की है। रेलवे बोर्ड ने 40 घंटे से ज्यादा चलने वाली 11 ट्रेनों में सफाई और सुविधाओं पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। अब पूरी यात्रा के दौरान टॉयलेट, कोच की सफाई, कचरा निपटान, पानी की सप्लाई और छोटे-मोटे रखरखाव पर हर 3-4 घंटे में नजर रखी जाएगी। ऑन-बोर्ड स्टाफ को फोटो के साथ लॉग बुक भरना होगा और यात्री QR कोड से शिकायत कर सकेंगे। लापरवाही पर ठेकेदारों पर जुर्माना लगेगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

ई-पेपर