दिल्ली
Delhi Metro Update: DMRC का बड़ा ऐलान, इन शर्तों के तहत सभी रूट पर मेट्रो शुरू
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए राहत की खबर। DMRC ने सभी लाइनों पर सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी हैं। CJP प्रदर्शन के कारण राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ और मंडी हाउस के कुछ गेट बंद किए गए थे, जिन्हें अब खोल दिया गया है। DMRC ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सभी 10 लाइनों पर मेट्रो सामान्य चलेगी। हालांकि इन स्टेशनों पर CISF की अतिरिक्त तैनाती रहेगी। ट्रैफिक डायवर्जन के बीच मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प है।





