राजनीति
कल 23 अक्टूबर को UP-Bihar MLC चुनाव, 8 से 4 बजे तक वोटिंग, जानिए पूरा सियासी समीकरण
UP की 11 और बिहार MLC की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी, मतगणना 27 को। बिहार में 4 ग्रेजुएट (पटना, दरभंगा, तिरहुत, कोसी) और 4 टीचर्स (पटना, दरभंगा, तिरहुत, सारण) सीटों पर 5.32 लाख वोटर 150 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। NDA में सारण और पटना सीट पर बगावत है, जन सुराज ने मुकाबला त्रिकोणीय बनाया। UP में 5 ग्रेजुएट, 6 टीचर्स सीटों पर BJP-सपा में सीधी टक्कर, पुरानी पेंशन बड़ा मुद्दा।



