फतेहाबाद। घरेलू विवाद मामले में पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में थाना सदर टोहाना पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सतनाम सिंह निवासी गांव खनौरा के रूप में हुई है।
शुक्रवार को थाना सदर टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक शादी राम ने बताया कि 26 मार्च को अलसुबह डायल 112 पर गांव खनौरा से एक महिला की घरेलू विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से महिला ने अपने पति की मारपीट करने की शिकायत दी। पुलिस ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित सतनाम सिंह मौके पर पहुंचा और हाथ में ईंट उठाकर पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज कर हमला कर दिया। आरोपित ने ईंट मारकर सरकारी वाहन का शीशा तोड़ दिया तथा पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की कर मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में थाना सदर टोहाना में 26 मार्च को केस दर्ज किया गया। मामले में पुलिस टीम ने शुक्रवार काे गिरफ्तार कर लिया है।
फतेहाबाद : पुलिस पर ईंट से हमला करने के मामले में एक गिरफ्तार
Mar 27 2026 5:25PM
1 मिनट का रीड
251730
10





