घर में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Apr 27 2024 12:35PM
1 मिनट का रीड
597373
36
दुमका,। जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जोकेला गांव में हमलावरों ने शुक्रवार की रात बरामदे में सोए नीलकंठ यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। थाना प्रभारी नीरंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गईं है।





