BREAKING NEWS

दीघा में चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

दीघा में चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

पूर्व मेदिनीपुर। दीघा में चुनावी ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे दीघा विद्याभवन हाई स्कूल कैंप में यह घटना घटी। मृत जवान की पहचान वीरेंद्र सिंह (43) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 131 अल्फा यूनिट के जवान वीरेंद्र सिंह ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारने का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में उन्हें कैंप में मौजूद मेडिकल टीम ने उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत जवान हरियाणा का रहने वाला था और वह चुनावी ड्यूटी के लिए दीघा आया था। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कांथी महकमा अस्पताल के मॉर्ग भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Subscribe Now