देवघर : देवघर (सारठ) प्रखंड स्थित मेन चौक में ईद को लेकर बाजारों में राशन की दुकानों में दिखी रौनक तो कपड़ों की दुकानों में फीकी रही।कहीं-कहीं सोसल डिस्टेन्स देखा गया जबकि भीड़भाड़ वाले जगहों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिख रहा था। कुछ दुकानदार चोरी -चुपके दुकानों के अन्दर ग्राहकों को ले जाकर कपड़े बिक्री करते देखा गया।इस महामारी के दौर में सेवई-लच्छा की बिक्री ईद में सबसे ज्यादा देखी जा रही है। इधर ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा कोविड-19 के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए लोगों से उत्साह पूर्वक और भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की गई।
ईद को लेकर बाजारों में कोविंड 19 और लाॅक डाउन के कारण दिखी फिकी
May 12 2021 7:41PM
1 मिनट का रीड
252110
3





