हरिद्वार।धामी सरकार के निर्देश पर चलाये जा रहे जनसेवा केंद्रों के सत्यापन अभियान चलाया जा रहा हैl इसी के तहत पिरान कलियर में फ़र्जी दस्तावेज बनाने वाले एक जनसेवा केंद्र को सील कर पुलिस ने उसके संचालक को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन की कार्यवाही के दौरान एक जनसेवा केन्द्र का सत्यापन करने पर उक्त जन सेवा केन्द्र के संचालक शाहनवाज आलम पुत्र प्यारे निवासी दाउदपुर साहेबगंज मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता अलीशान होटल,कलियर हरिद्वार, कूटरचित तरीके से फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र दस्तावेज बनाता पाया गया। पुलिस ने इसके कब्जे से छह फर्जी कूटरचित आधार कार्ड, एक फर्जी कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र, सात फर्जी मोहरेँ, व कंप्यूटर उपकरण बरामद किये।
उन्होंने बताया कि शाहनवाज काफ़ी समय से फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का काम कर रहा था। पूछताछ में अब तक इसके द्वारा 01 हजार से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड जारी करना बताया गया है। आरोपित संचालक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
एसएसपी ने बताया कि जिन लोगों के आधार कार्ड बने है उनको भी जांच पड़ताल के दायरे में शामिल किया जा रहा है।
फर्जी दस्तावेज बनाने वाला जनसेवा केंद्र सील, संचालक गिरफ्तार
May 12 2026 9:28AM
2 मिनट का रीड
247380
13





