लोहरदगा। बगड़ू थाना क्षेत्र के बड़चोरगाई में खेत से ट्रैक्टर में लादकर ले जा रहे धान का फसल पटवन के लिए लगाए गए चाइना तार के संपर्क में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बड़चोरगाई निवासी विधवा महिला बसंती उरांव अपने खेत कुसुम गढ़ा से ट्रैक्टर में लादकर धान की फसल ला रही थी।
इसी दौरान सिंचाई के लिए लगाए गए तार से सटते ही धान में आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रैक्टर को जलने से बचा लिया गया। परंतु धान पूरी तरह जल गया।आग लगने से महिला को बडा नुकसान हुआ है।
बिजली तार के संपर्क में आने से धान का फसल जलकर खाक
Nov 26 2025 12:51PM
1 मिनट का रीड
252217
8





