सिलीगुड़ी। मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी बुधवार को पहली बार उत्तर बंगाल दौरे पर हैं। सिलीगुड़ी स्थित मिनी शाखा सचिवालय उत्तरकन्या में आयोजित प्रशासनिक बैठक में शामिल होने के लिए उत्तर बंगाल के विधायक एक-एक कर पहुंच रहे हैं। इस अहम बैठक में उत्तर बंगाल के पांच जिलों के विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे बैठक शुरू होने से पहले ही जनप्रतिनिधियों का आना शुरू हो गया। वहीं, विधानसभा स्पीकर रथींद्रनाथ बोस भी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुके है। इधर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बागडोगरा एयरपोर्ट मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सुबह से ढोल नगाड़ो के साथ पहुंच चुके हैं।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का पहला उत्तर बंगाल दौरा आज, करेंगे प्रशासनिक बैठक
May 20 2026 7:11AM
1 मिनट का रीड
1219383
133





