देवघर (पथरोल) : दिन शुक्रवार देर शाम मधुपुर जेएमएम के विधानसभा प्रभारी व मरहूम झारखंड सरकार मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हाफिज उल हसन पथरोल बाजार पहुंचे मौके पर उन्होंने बताया कि पथरोल में दुर्गा पूजा के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इसी को लेकर यहां क्या व्यवस्था की गई है। इसका जायजा लेने वे पथरोल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता हाजी हुसैन हर वर्ष पथरोल के विधि व्यवस्था का जायजा लेने एक बार पथरोल जरूर पहुंचते थे। और उनके दिल में भी पथरोल को लेकर अपार श्रद्धा है। आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसको लेकर उन्होंने अनुमंडल प्रशासन से इस संबंध में बात की है। गौरतलब हो मंत्री हाजी हुसैन की मृत्यु के बाद उनके बड़े बेटे हाफिज उल हसन विधानसभा के प्रत्याशी होंगे। उन्हें इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ही आश्वासन मिला है और चुनाव को ध्यान में रखकर भी हफीज उल हसन अनुमंडल के सभी दुर्गा मंडप पर जाकर वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ले रहे हैं। मौके पर हफीजुल अंसारी के साथ जेएमएम के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
जेएमएम विधानसभा प्रभारी हाफिज उल हसन पहुंचे पाथरोल
Oct 23 2020 7:27PM
2 मिनट का रीड
254051
2





