सहारनपुर। ननौता थानान्तर्गत एक गांव में पिता द्वारा बेटी से दुष्कर्म करने का मामला शनिवार को सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
गांव की रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि उसके मां की वर्ष 2014 में मौत हो चुकी है। वह अपने पिता के साथ रहती थी। पिता शराब के लती थे। किशोरी ने यह आरोप लगाया कि पिछले एक वर्षों से उसका पिता उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। विरोध करने पर मारपीट भी करता है, जिसको लेकर दो बार पंचायत हो चुकी है। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इससे आहत होकर पीड़िता ने थाना में शिकायत दर्ज करायी है।सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
किशाेरी ने लगाया आराेप, पिता एक साल से कर रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार
Oct 26 2024 6:08PM
1 मिनट का रीड
254238
7





