BREAKING NEWS

फरक्का में कांग्रेस कार्यकर्ता के घर की छत पर बम विस्फोट, छत का हिस्सा उड़ा

फरक्का में कांग्रेस कार्यकर्ता के घर की छत पर बम विस्फोट, छत का हिस्सा उड़ा
मुर्शिदाबाद। जिले में बम विस्फोट की घटना से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह फरक्का थाना क्षेत्र के नयनसुख मानिकनगर इलाके में एक कांग्रेस कार्यकर्ता के घर की छत पर जोरदार विस्फोट हुआ।

हालांकि, इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन विस्फोट इतना तेज था कि घर की छत की दीवार का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह टूटकर गिर गया।घटना की सूचना पाकर जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घर की छत पर रखे गए बमों में विस्फोट हुआ। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Subscribe Now