चतरा,। चतरा में एसीबी की टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए
बीआरपी को आठ हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हंटरगंज
प्रखंड साधन सेवी (बीआरपी) सच्चिदानंद सिंह को जांच रिपोर्ट मैनेज करने के
नाम पर शिक्षिका से घूस लेते हजारीबाग एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी
के मुताबिक बीईओ के निर्देश पर बीआरपी ने नव सृजित प्राथमिक विद्यालय की
जांच की थी। जांच रिपोर्ट मैनेज करने के नाम पर बीआरपी सच्चिदानंद सिंह दस
हजार रुपये घूस मांग रहा था। पीड़ित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय सोखा की
सहायक शिक्षिका सह सचिव रीता कुमारी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। मामले
की जांच जब एसीबी ने की तो सही पाया। इसके बाद शनिवार को कार्रवाई करते हुए
बीआरपी सच्चिदानंद सिंह को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने
के बाद एसीबी की टीम आरोपित को अपने साथ हजारीबाग ले गई।
चतरा में शिक्षिका से आठ हजार रुपये घूस लेता बीआरपी रंगे हाथों गिरफ्तार
Mar 23 2024 5:48PM
1 मिनट का रीड
257100
10





