पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के रघुनाथपुर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरो ने एसबीआई के एटीएम काट कर कैश की चोरी कर ली,और मौके से फरार हो गये।
घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने घटना को गंभीरता से लेते हुए रात्रि गश्ती के पुलिस पार्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।साथ संदिग्ध चोरों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी सदर वन दिलीप कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसआइटी द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि एटीएम का अलार्म खराब था। इस कारण से पुलिस को तत्काल सूचना नहीं मिल सकी। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरो की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।
मोतिहारी में ATM काटकर लाखों की चोरी, रात्रि गश्ती में तैनात पुलिसकर्मी सस्पेंड
Apr 29 2026 1:17PM
1 मिनट का रीड
905836
80





