देवघर । झारखंड के देवघर जिले में अवैध संबंध के कारण एक भतीजे ने अपनी चाची की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने चचेरे भाई को भी मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जसीडीह थाना क्षेत्र का है। देवघर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिस महिला की हत्या हुई है उसका अवैध संबंध भतीजे के साथ था और यह अवैध संबंध लंबे समय से चल रहा था।
गांव में इस अवैध संबंध को लेकर लोगों में घृणा होने लगी थी। बदनामी के डर से युवक ने चाची की हत्या करने का मन बनाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुबह-सुबह महिला के घर गया और गेट को खोलने को कहा। जैसे ही महिला ने गेट खोला युवक ने महिला का गला दबा कर उसे मार दिया। जिसके बाद उसका 12 साल का बेटा उठ गया और हत्यारे को देख लिया। जिसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी ने चचेरे भाई की भी गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया की साक्ष्य को मिटाने के लिए और घटना को भटकाने के लिए सारे सामान को इधर- उधर कर दिया और लूट की वारदात के बनाने की कोशिश की गई और दोनों के ऊपर पानी फेंक दिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ किया तो सारी घटनाएं सामने आई और घटना के पीछे असली वजह अवैध संबंध को बताया।





