आशीष बनर्जी की असामान्य मौत को मुख्यमंत्री शुभेंदु ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

आशीष बनर्जी की असामान्य मौत को मुख्यमंत्री शुभेंदु ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
हावड़ा। विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी की असामान्य मृत्यु पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुख व्यक्त किया है। रविवार को नवान्न सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ देर पहले ही मैंने उनके परिवार से बात की है। वह एक अच्छे राजनीतिक नेता थे। उनके निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा विधायक उनसे मिलने गए थे और उनके पैर छूकर प्रणाम किया था। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया है कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ भी उनके अच्छे संबंध थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आशीष बनर्जी के साथ उनके भी अच्छे संबंध थे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद आशीष ने उन्हें संदेश भेजकर मिलने की इच्छा जताई थी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने परिवार को पुलिस के साथ सहयोग करने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके फोन पर हुई बातचीत के अभिलेखों की भी जांच की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री के अनुसार, चुनाव में ममता बनर्जी की हार के बाद एक समिति का गठन किया गया था और आशीष ने तत्काल उस समिति से इस्तीफा दे दिया था।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Subscribe Now